फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टोहाना खंड के चार गांवों में पंचायत मंत्री के नाम के उद्घाटन पत्थर तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
समैन। टोहाना खंड में एक के बाद एक चार गांवों में विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के नाम के उद्घाटन पत्थर तोड़ दिए गए। हालांकि, उद्घाटन पत्थर तोड़ने वालों के खिलाफ संबंधी ग्राम पंचायतों की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

टोहाना के बीडीपीओ कार्यालय में अब तक चार गांवों की पंचायतें उद्घाटन पत्थर तोड़ने संबंधी शिकायत दे चुकी हैं। इनमें गांव डांगरा, कन्हड़ी, नांगली और इंदाछोई शामिल हैं। इन गांवों में पंचायत मंत्री के कार्यक्रम से पहले ही उद्घाटन पत्थर तोड़ दिए गए। गांव नांगली में पत्थर रात के समय में तोड़ा गया। पंचायत मंत्री ने खेत की ढाणियों में बने रास्ते का उद्घाटन किया था। किसान रामनिवास उर्फ धोला ने बताया कि उद्घाटन का पत्थर रात को तोड़ा गया है। दिन में मंत्री ने उनकी खेत में बसी ढाणियों की तरफ जाने वाले पक्के रास्ते का उद्घाटन किया था।
कोट

गांव कन्हड़ी, डांगरा, नांगली व इंदाछोई में पंचायत मंत्री द्वारा विकास कार्यों के उद्घाटन से जुड़ा पत्थर तोड़े जाने की सूचना मिली है। ग्राम पंचायतों ने अपने स्तर पर लिखित में शिकायतें दी है। इस मामले की सूचना सदर थाने में देकर मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हुक्मचंद, बीडीपीओ, टोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें