फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल चैंपियनशिप में दिव्यांशी ने स्वर्ण व गौतम ने जीता रजत

विज्ञापन
स्वर्ण पदक जीतकर आई दिव्यांशी व रजत पदकधारी गौतम को सम्मानित करते डॉ. विरेन्द्र सिवाच। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिमाचल प्रदेश की मंडी में आयोजित 22 वीं सब जूनियर वुशू नेशनल चैंपियनशिप में शहर के दो खिलाड़ियों ने पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इन विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह ठाकर बस्ती स्थित बोधिधर्मा अकादमी में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 10 से 15 जुलाई तक आयोजित इस चैंपियनशिप में फतेहाबाद की अन्नू, कृष, गौतम व दिव्यांशी उपाध्याय ने भाग लिया था। इसमें दिव्यांशी उपाध्याय ने स्वर्ण पदक व गौतम ने रजत पदक जीता है। विजेता खिलाड़ियों को सम्मान समारोह ठाकर बस्ती स्थित बोधिधर्मा अकादमी में आयोजित किया गया। इसके बाद अकादमी से विजय जुलूस पुलिस लाइन तक गया। वहां पर पुलिसकर्मियों के परिवारों ने विजेता खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. वीरेंद्र सिवाच भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे। डॉ. विरेंद्र ने कहा कि प्रदेश में अब खेलों में जातीय आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता। सरकार विजेता खिलाड़ियों को सम्मान रूप राशि देती है। इससे सभी खिलाड़ियों को फायदा मिल रहा है। एनआईएस एवं एकेडमी के कोच दिनेश भोमिया ने बताया कि फतेहाबाद जिले में वुशू खेल को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। अब नेशनल चैंपियनशिप में जिले के दो खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। वुशू एसोसिएशन के जिला प्रधान सुभाष खिचड़ ने बताया कि खेल को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर के कोच खिलाड़ियों को सुबह व शाम को अभ्यास कराते हैं। इस मौके एसएचओ ओमप्रकाश चुघ, हवा सिंह, पार्षद निर्मल सिवाच, प्रदीप पोटलिया, दिलावर सिंह, सुरेश बोलान, कृष्ण कौशिक, राकेश सिधुमुखिया व बाक्सिंग कोच प्रदीप सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें