फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पेंसिल व्यवसाय शुरू करने के नाम पर ऐंठे 1 लाख 513 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पेंसिल का व्यवसाय शुरू करवाने के नाम पर एक व्यक्ति से शातिर ठगों ने 1 लाख 513 रुपये ऐंठ लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायतकर्ता ने 5 मार्च को ठगी की शिकायत दी थी, अब तीन माह बाद जांच कर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को भी शिकायत में कुलविंदर सिंह निवासी खैरपुर रतिया ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 14 जुलाई 2024 को एक कॉल आई और कॉल करने वाले ने कहा कि क्या आप हिंदुस्तान कंपनी ज्वाइन करना चाहते हैं, आपको नटराज पेन और पेंसिल भेज दिए जाएंगे। आप घर बैठे 30 हजार रुपये कमा सकते हैं।
इस पर वह उसके झांसे में आ गया। कंपनी में जोड़ने के नाम पर 9107 रुपये जमा करा लिए। बाद में कहा कंपनी के खाते में राशि शो नहीं कर रही दोबारा भेजो। इस पर उसने फिर से 9107 रुपये भेज दिए। आरोपी ने कुल 1 लाख 513 रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने अब केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें