फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सीबीएसई से जुड़े मॉडल संस्कृति स्कूलों में कला और विज्ञान से ज्यादा वाणिज्य में आगे रहे विद्यार्थी

Thu, 15 May 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में राजकीय मॉडल संस्कृ़ति स्कूल।
विज्ञापन
फतेहाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से जुड़े मॉडल संस्कृति स्कूलों के विद्यार्थियों का परिणाम पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा है। इस बार कक्षा 12वीं में कला और विज्ञान वर्ग से ज्यादा वाणिज्य वर्ग में विद्यार्थी आगे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के 549 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 392 विद्यार्थी पास हुए। जिले में छह मॉडल संस्कृति सीबीएसई से संबद्ध हैं। इस बार 354 लड़कों ने परीक्षा दी और 245 पास हुए। इसी तरह 190 लड़कियों ने परीक्षा दी और 147 पास हुईं। कला वर्ग में 271 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और उनमें से 189 पास हुए। 54 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई और 34 फेल हुए। वाणिज्य वर्ग में 101 विद्यार्थियों में से 63 पास हुए। 28 की कंपार्टमेंट आई और 10 फेल हुए। विज्ञान वर्ग में 172 में से 122 विद्यार्थी पास हुए। इनमें से 25 की कंपार्टमेंट आई जबकि 25 फेल हुए हैं।

कक्षा 10वीं में 183 की आई कंपार्टमेंट
सीबीएसई से जुड़े मॉडल संस्कृति स्कूलों में कक्षा 10वीं में 646 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 424 विद्यार्थी पास हुए। 183 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई जबकि 36 विद्यार्थी फेल हुए हैं।
विज्ञापन

-मॉडल संस्कृति स्कूलों में 10वीं कक्षा का परिणाम
स्कूल परीक्षा दी पास कंपार्टमेंट फेल
भूना 144 82 34 28
इंदाछोई 93 59 29 2
रतिया 91 62 27 2
जाखल 46 45 1 0
भट्टूकलां 68 42 24 2
फतेहाबाद 204 134 68 2

ये स्कूल जुड़े हैं सीबीएसई से
राजकीय मॉडल संस्कृति एसएसएस फतेहाबाद
राजकीय मॉडल संस्कृति एसएसएस रतिया
राजकीय मॉडल संस्कृति एसएसएस जाखल
राजकीय मॉडल संस्कृति एसएसएस इंदाछुई
राजकीय मॉडल संस्कृति एसएसएस भट्टूकलां
राजकीय मॉडल संस्कृति एसएसएस भूना

जिले के छह मॉडल संस्कृति स्कूल सीबीएसई से जुड़े हैं। इन स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। पीएमश्री स्कूल भी सीबीएसई से संबद्ध हो चुके हैं। - संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें