सदर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बड़ोपल निवासी 16 वर्षीय राजेश पुत्र प्यारे लाल अपने चाचा विकास के साथ रविवार देर रात को खेत जा रहे था।
नेशनल हाईवे पर अज्ञात कार ने राजेश को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद राजेश बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग घायल को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।
जहां राजेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सदर पुलिस ने इस मामले में चाचा विकास की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।