फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया में दुकानदार को तेजधार हथियार दिखा नकदी और कपड़े लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। शहर के मेन बाजार के सबसे व्यस्ततम इलाके में वीरवार देर शाम को दो बाइक सवार युवक रेडीमेड गारमेंट की दुकान से तेजधार हथियार दिखाकर पांच हजार के कपड़े और 20 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शहर थाना प्रभारी जय सिंह मौके पर पहुंचे और शहरी क्षेत्र में नाकेबंदी करवा कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

गांव ब्राह्मणवाला निवासी गुरविंदर सिंह ने बताया कि उसकी मेन बाजार खटीक मोहल्ला में सिंह गारमेंट के नाम से दुकान है। जश्नदीप उसकी दुकान पर काम करता है। वीरवार देर शाम को वह बाजार में काम के सिलसिले में गया हुआ था, इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दो युवक बाइक पर सवार होकर उसकी दुकान पर आए। उन्होंने पहले कर्मचारी से पांच हजार रुपये के कपड़े लिए। जब कर्मचारियों ने उनसे पैसे मांगे तो उन्होंने तेजधार हथियार दिखाकर गल्ले में पड़े हुए 20 हजार रुपये लूट लिए और टोहाना रोड की तरफ फरार हो गए । जब उन्हें मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थे। आसपास लगे हुए सीसीटीवी की जांच की है। नाकेबंदी करवा कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें