पुलिस को दी शिकायत में ओषधि नियंत्रण अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि पंचायत भवन के सामने एक दुकान के ऊपर कमरे में रहते है। 12 मई को रात करीब 10 बजे कोई व्यक्ति आया और उसने दरवाजा खटखटाया और जोर-जोर चिल्लाकर नाम लेकर जान से मारने की धमकी दी।
फतेहाबाद के हिसार-सिरसा रोड पर पंचायत भवन के सामने ओषधि नियंत्रण अधिकारी दिनेश कुमार को उनके कमरे पर आकर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना 12 मई 2025 की है। मामले में अब शहर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। डीसीओ का आरोप है कि नकली दवाओं पर कार्रवाई करने के बाद धमकी दी गई है। मामले में एक आरोपी पकड़ा जा चुका है जबकि दूसरे की गिरफ्तारी होनी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में ओषधि नियंत्रण अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि पंचायत भवन के सामने एक दुकान के ऊपर कमरे में रहते है। 12 मई को रात करीब 10 बजे कोई व्यक्ति आया और उसने दरवाजा खटखटाया और जोर-जोर चिल्लाकर नाम लेकर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी और 10-12 कैमिस्ट भी मौके पर पहुंच गए। मामले में जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो उसमें एक युवक दरवाजा खटखटाता हुआ नजर आ रहा है।