फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पीने के पानी की समस्या से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 11 Jun 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर की कई काॅलोनियों में दिन-प्रतिदिन पीने के पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। वार्ड 18 के निवासियों ने पानी की समस्या के विरोध में देर रात जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान वार्ड की पार्षद कमलेश भी मौजूद थीं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उनके घरों में पीने और नहाने का पानी नहीं है। वार्ड की आगे की गलियों में कुछ जगह पानी आता है। लेकिन पिछली गलियों में स्थिति ज्यादा खराब है। पार्षद ने समाजसेवी संस्थाओं की मदद से पानी के टैंकर मंगवाए हैं जिसके बाद लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। वार्ड के लोगों ने कई बार जन स्वास्थ्य विभाग को समस्या से अवगत कराया। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ा है।
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टैंक में पानी की कमी के कारण यह समस्या आई है। वे जल्द ही इसका समाधान करेंगे और पानी की किल्लत नहीं होने देंगे। इससे पहले भी शहर के दमकोरा रोड निवासी, किला मोहल्ला निवासी लोगों को पीने के पानी के लिए प्रदर्शन करना पड़ा था जिसके बाद समस्या का हल हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें