फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अशोक नगर में कैमरों से खोजेंगे ब्लाॅकेज सुपर सकर मशीन से सीवर की सफाई शुरू

विज्ञापन
सुपर सकर मशीन से सीवर लाइन की सफाई करते कर्मचारी।  संवाद 
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के अशोक नगर में पिछले एक साल से सफाई न होने से ब्लॉक हुई सीवरेज पाइपलाइन को अब यमुनानगर की कंपनी खोलेगी।
विज्ञापन

कंपनी कैमरों की मदद से पाइपलाइन में ब्लॉकेज की जांच करेगी और सुपर सकर मशीन के जरिये इसे खोलने का कार्य करेगी। मंगलवार से ब्रह्मकुमारी रोड पर पाइपलाइन खोलने का काम शुरू हो चुका है। बता दें कि पाइपलाइन ब्लॉक होने से मैनहोल ओवरफ्लो रहते हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, पहले कंपनी पाइपलाइन की सफाई करेगी, इसके बाद कैमरों से ब्लॉकेज की जांच की जाएगी। जहां पर ब्लॉकेज मिलेगी, वहां सुपर सकर मशीन से उसे खोला जाएगा। इस काम के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने पिछले महीने टेंडर जारी किया था, जिसके बाद यमुनानगर की कंपनी को काम सौंपा गया है। इस काम पर करीब 10 लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

भिवानी से मंगवाई गई थी मशीन जनस्वास्थ्य विभाग ने पिछले माह भिवानी से सुपर सुकर मशीन मंगवाकर पाइप लाइन की सफाई करवाई थी। इस दौरान काफी संख्या में पॉलीथिन, बाल्टी व अन्य कचरा निकला था। एक बार अस्थायी समाधान हुआ था, लेकिन फिर से ओवरफ्लो की दिक्कत आने लगी।
विज्ञापन

भिवानी से मशीन विभाग को इसलिए मंगवाई पड़ी थी, क्यों स्थानीय पार्षद सुभाष नायक मरणोव्रत पर बैठ गए थे। हालांकि कैमरों की मदद से सफाई की प्रक्रिया पहले से चल रही थी। अब सुपर सकर मशीन से सफाई शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें