हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार यूपी पुलिस के दो कर्मियों सहित तीन युवकों के रिमांड के दौरान सीआईए पुलिस ने शुक्रवार को उनके घरों में तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने कोल (अलीगढ़) के एसडीएम के गनर रहे प्रदीप के भोडी स्थित घर पर एक अवैध पिस्तौल बरामद की गई।
डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपियों के बताए ठिकानों के आधार पर दिल्ली के द्वारका में नाइजीरियन को पकड़ने के लिए गई थी, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। उसके बाद पुलिस की टीम अलीगढ़ और गाजियाबाद गई, जहां प्रदीप व विजय चौधरी के संबंधित थानों से कार्बाइन के बारेे में जानकारी जुटाई। सीआईए पुलिस ने एसडीएम के गनर रहे कर्मचारी प्रदीप के भोडी गांव स्थित घर में तलाशी के दौरान अवैध पिस्तौल बरामद की।
गौरतलब है कि सीआईए की टीम ने बीते दिनडांगरा रोड से 938 ग्राम हेरोइन, एक कार्बाइन, 315 बोर पिस्तौल, कार व 55 कारतूस के साथ गाजियाबाद निवासी सिपाही विजय चौधरी, भोडी निवासी प्रदीप व किल्ला मोहल्ला निवासी सौरभ उर्फ चना को गिरफ्तार किया था।