फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चिल्ली झील मार्ग से हटवाया अवैध कब्जा

Wed, 15 Jul 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की चिल्ली झील पर किए गए कब्जा को तोड़ते हुए। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। चिल्ली झील जाने वाले मार्ग पर सरकारी भूमि में किए गए अवैध कब्जे को नगर परिषद ने बुधवार शाम बुलडोजर चलाकर हटा दिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट विकास कुमार की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। नगर परिषद प्रशासन ने करीब एक माह पहले भी कब्जा हटाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

नगर परिषद को शिकायत मिली थी कि चिल्ली झील मार्ग पर सरकारी जमीन पर होटल बनाकर कब्जा किया गया है। शिकायत के बाद अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। समय सीमा पूरी होने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया जिसके बाद परिषद ने कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों और अधिकारियों के बीच कहासुनी भी हुई। नगर परिषद के नगर अभियंता सुमित चोपड़ा, सचिव गोबिंद, कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र और सेनेटरी इंस्पेक्टर महेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। एमई सुमित चोपड़ा ने बताया कि परिषद को चिल्ली झील मार्ग पर कब्जे की शिकायत मिली थी। संबंधित पक्ष को पहले नोटिस जारी किया गया था लेकिन तय समय में कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें