फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घर या दुकान बंद कर बाहर जा रहे हैं तो पुलिस को दें सूचना

Sun, 28 Dec 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सिद्वांत जैन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
फतेहाबाद। सर्दियों के मौसम में जिले में चोरी और सेंधमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिसकर्मी घरों और दुकानों पर निगरानी रखेंगे। अगर घर या दुकान बंद करके कई दिनों के लिए बाहर जा रहे हैं तो पुलिस विभाग सूचित करें। बीट टीम उक्त घर पर निगरानी रखेगी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा है कि यदि कोई नागरिक अपने घर या दुकान को कुछ समय या कई दिनों के लिए बंद कर बाहर जा रहा है, तो प्रस्थान से पहले इसकी सूचना नजदीकी थाना, चौकी या डायल 112 पर कंट्रोल रूम को जरूर दें। अक्सर लंबे समय तक बंद पड़े मकान या दुकानों की जानकारी असामाजिक तत्वों को लग जाती है, जिससे चोरी जैसी वारदात की आशंका बढ़ जाती है।

यदि नागरिक पहले से पुलिस को जानकारी दे देते हैं, तो संबंधित क्षेत्र में अतिरिक्त निगरानी सुनिश्चित की जाती है। गश्ती दल और बीट पुलिस ऐसे बंद मकानों व दुकानों पर विशेष नजर रखते हैं, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई संभव हो पाती है।
विज्ञापन


-

पुलिस करेगी गश्त

एसपी ने कहना है कि कंट्रोल रूम में सूचना दर्ज होते ही संबंधित थाना क्षेत्र को अवगत करा दिया जाता है। इसके बाद पीसीआर, गश्ती टीमें और बीट स्टाफ नियमित रूप से उस क्षेत्र में निगरानी रखते हैं। इससे अपराधियों में पुलिस का भय बना रहता है और वे वारदात को अंजाम देने से पहले ही पीछे हट जाते हैं। सूचना देने की प्रक्रिया पूरी तरह सरल और गोपनीय है। नागरिक केवल एक फोन कॉल के माध्यम से यह बता सकते हैं कि उनका घर या दुकान कब से कब तक बंद रहेगा। सूचना देने वाले की पहचान सुरक्षित रखी जाती है और इसका उपयोग केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया जाता है।

-

घर या दुकान बंद करते समय सभी ताले अच्छी तरह जांच लें। पड़ोसियों या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को अपनी अनुपस्थिति की जानकारी दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। दुकानदारों को सलाह दी गई है कि वे नकदी या कीमती सामान दुकान में न छोड़ें।
विज्ञापन




- सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें