फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: काम शुरू नहीं हुए तो सोमवार से परिवार के साथ आमरण अनशन पर बैठेंगी चेयरपर्सन

Thu, 04 Dec 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के लघु सचिवालय में क्षेत्र में काम न होने पर उपायुक्त से मिलने के लिए पहुंची चेयरपर्सन - फोटो : संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अ​धिवक्ता परिषद के पदा​​धिकारी व अन्य।
विज्ञापन
फतेहाबाद। पंचायत समिति भट्टूकलां की ओर से भट्टू क्षेत्र में लगभग 1.64 करोड़ के 24 विकास कार्य काफी माह से शुरू नहीं हो रहे हैं। इसे बारे में वीरवार को भट्टूकलां पंचायत समिति की चेयरपर्सन ज्योति लूणा, दो पार्षदों के साथ उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को ज्ञापन सौंपने पहुंची।
विज्ञापन

मुलाकात के बाद ज्योति लूणा ने कहा कि रविवार तक वर्क ऑर्डर जारी न हुए तो सोमवार से वह परिवार सहित आमरण अनशन पर बैठेंगी और भट्टूकलां बीडीपीओ कार्यालय की तालाबंदी की जाएगी। हालांकि उन्होंने बताया कि डीसी डॉ. विवेक भारती ने आश्वासन दिया है कि यदि किसी स्तर पर कोई फाइल लंबित है, तो विभागीय प्रक्रिया को तुरंत आगे बढ़ाया जाएगा।
चेयरपर्सन ज्योति ने बताया कि उनके साथ पति प्रवीन लुणा, वार्ड 10 से पार्षद महावीर, वार्ड 21 से पार्षद सतीश भी पहुंचे। उनका आरोप है कि पंचायत समिति की ओर से पास किए जा चुके सभी कार्यों के बावजूद बीडीपीओ अनूप कुमार की ओर से वर्क ऑर्डर जारी नहीं किए जा रहे। इस कारण कोई भी विकास कार्य जमीन पर प्रारंभ नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

डीसी से मुलाकात के बाद चेयरपर्सन ज्योति लूणा ने कहा कि पंचायत समिति भट्टूकलां के सभी विकास कार्य जानबूझकर रोके हुए हैं। कई बार बीडीपीओ को अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। राजनीतिक रंजिश के चलते इन कार्यों में रुकावटें डाली जा रही हैं। जबकि सभी परियोजनाओं को पंचायत समिति की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें