फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोड़ा सा रुके हैं तो पहले से लंबी कूद के साथ आगे बढ़ेंगे : बबली

Fri, 15 Mar 2024 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना (फतेहाबाद)। पूर्व विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि साढ़े चार साल तक भाजपा के साथ जजपा ने सम्मानपूर्वक गठबंधन में रहकर बेहतर सरकार चलाई और प्रदेश के हित में कार्य किया है। अभी थोड़ा सा रुके हैं, तो पहले से लंबी कूद के साथ आगे बढ़ेंगे। जनता को मायूस होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टोहाना के विकास के लिए और कार्य करवाए जाएंगे। पूर्व मंत्री शुक्रवार को भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के बाद पहली बार अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसको पूरी जिम्मेदारी व ईमानदारी के साथ निभाया है। क्षेत्र की जनता हमारे साथ है, इसलिए पहले से अधिक ऊर्जा के साथ जनता के लिए विकास कार्य करवाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे राजनीति में कोई स्वार्थ के लिए या पैसे कमाने के लिए नहीं आए, बल्कि देश सेवा करने आए हैं। नागरिकों के हित में बेहतरीन सुविधाओं को लेकर समाजसेवी व नेता के रूप में निरंतर प्रयासरत करते रहेंगे।

डॉ. अशोक तंवर के साथ पहले काम किया, शुभकामनाएं देंगे
पूर्व मंत्री बबली ने कहा कि डॉ. अशोक तंवर के कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए उनके साथ काम किया है। इसलिए सिरसा लोकसभा से उन्हें भाजपा की टिकट मिलने पर वे उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। बबली ने कहा कि टोहाना में जो भी विकास कार्य प्रगति पर हैं, उनको पूरा करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें