फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के केस बढ़े तो नए स्वरूप डेल्टा प्लस के सैंपल लैब में भेजेगा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के नए स्वरूप डेल्टा प्लस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला मुख्यालयों को भी नए स्वरूप को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है, सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अगर कोरोना संक्रमण के केस बढ़ते हैं तो नए स्वरूप का पता लगाने के लिए रैंडम सैंपल जांच के लिए रोहतक पीजीआई या फिर दिल्ली भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो जिले में अभी कोरोना के नए केस कम आ रहे हैं। अब 10 से भी कम नए केस मिल रहे हैं। अगर रोजाना मिलने वाले केसों की संख्या बढ़ती है तो 15 से 20 रैंडम सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। अभी फिलहाल बाहर से आने वाले और कोरोना संक्रमित मिल रहे मरीजों पर निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ-साथ संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
कोरोना की दूसरी लहर में मिल चुके संक्रमित
माह नए केस मिले मौत
अप्रैल 4248 85
मई 7611 204
जून 791 58
2020 में रही कोरोना की स्थिति
केस मिले : 4664
मौतें हुई : 116
कोट
कोरोना के नए स्वरूप डेल्टा प्लस को लेकर सर्विलांस बढ़ाया गया है। अभी नए मरीज कम मिल रहे हैं। अगर मरीजों की संख्या बढ़ती है तो 15 से 20 रैडम सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें