फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एकल उपयोग प्लास्टिक बेचा तो होगी कार्रवाई

Thu, 20 Mar 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में दुकानदारों के साथ बैठक करते हुए अ​धिकारी, मौके पर मौजूद उपप्
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में वीरवार को एकल उपयोग प्लास्टिक को लेकर अधिकारियों और दुकानदारों की बैठक हुई। बैठक में नगर परिषद और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारियों ने सख्त चेतावनी दी कि एकल उपयोग प्लास्टिक को बेचा तो जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन


इस बारे में पहले भी दुकानदारों को अल्टीमेटम दिया जा चुका है। बैठक में नगर परिषद की उप प्रधान सविता टुटेजा भी मौजूद रही। उपप्रधान ने दुकानदारों को कहा कि वह नगर परिषद का सहयोग करें और एकल उपयोग प्लास्टिक न बेचें। वहीं दुकानदारों ने कहा कि अगर नहीं बेचेंगे तो दुकानें बंद हो जाएंगी। लोग डिमांड करते है तभी बेच रहे हैं।

नगर परिषद सचिव गोबिंद ने कहा कि पहले भी दुकानदारों को समय दिया गया था, लेकिन अब सख्ती की जाएगी। अगर निरीक्षण के दौरान 100 ग्राम तक पॉलीथिन मिलता है तो 500 रुपये 101 ग्राम से 500 ग्राम तक मिलता है तो 1500 रुपये, 501 ग्राम से एक किलो तक मिलता है तो 3000 रुपये तक जुर्माना किया जाएगा। एक किलोग्राम से पांच किलोग्राम तक मिलता है तो 10 हजार रुपये, पांच किलोग्राम से 10 किलोग्राम तक मिलेगा तो 20 हजार रुपये और 10 किलोग्राम से अधिक मिलता है तो 25 हजार रुपये तक जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एसडीओ रमित कुमार, नगर परिषद सचिव गोबिंद, सीएसआई सतपाल सैनी, स्वच्छ भारत मिशन के सिटी टीम लीडर कुमार सौरभ, रोहताश कुमार और दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें