फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फ्यूज उड़ जाए तो तत्काल करें फोन निगम की बाइक टीम करेगी दुरुस्त

Fri, 23 May 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भोड़िया खेड़ा लोक अदालत में उपभोक्ताओं की समस्या सुनते निगम के अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। बिजली निगम कार्यालय भोड़िया खेड़ा में शुक्रवार को सुबह 11 से लेकर दोपहर 1 बजे तक लोक अदालत में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गईं। लोक अदालत में कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 22 फतेहाबाद डिवीजन और 6 टोहाना डिवीजन से रहीं।
विज्ञापन


लोक अदालत में उपभोक्ता नए कनेक्शन जारी करवाने, कम वोल्टेज की समस्या व बार बार बिजली के कट लगने संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे। कार्यकारी अभियंता संदीप मेहता ने बताया कि बिजली निगम ने 12 सदस्यों की टीम बनाई है। यह टीम फोन पर आने वाली कॉल को कर्मचारियों तक पहुंचाएगी। इसके लिए निगम की ओर से फ्यूज बदलने के लिए एक बाइक पर दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। शहर में ज्यादातर शिकायतें फ्यूज उड़ने की हैं। इस व्यवस्था के बाद निगम के पास आने वाली शिकायतों में भी कमी आई हैं।



-

बिजली निगम ने गांव गोरखपुर में दिन में 16 घंटे बिजली आपूर्ति का समय निर्धारित किया है, लेकिन हर एक या दो घंटे के बाद कट लग रहे हैं। इससे गांव के उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। वहीं गोरखपुर उपमंडल के गांव सिवानी और मोची चौबारा की लाइन को जोड़ा गया है, लेकिन उन गांवों में कट नहीं लग रहे हैं। ऐसे निगम के कर्मचारियों से अपील है कि बिजली आपूर्ति को ठीक किया जाए।
विज्ञापन


-संदीप नैन, गांव गोरखपुर।

-

ढाणी का बिजली कनेक्शन लेने के लिए करीब एक वर्ष पहले आवेदन किया था, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया। जेई से कारण पूछा तो उसने बताया कि एसडीओ दो माह की छुट्टी पर है। इसके बाद फिर से आवेदन किया तो फिर पता चला कि एसडीओ तीन माह की छुट्टी पर है। जबकि कनेक्शन लेने के 4000 रुपये भी जमा करवा करवा चुका हूं। अब बिजली लोक अदालत से ही आस है।

-रामफल पूर्व सरपंच, गांव ठरवीं।



सब्जी मंडी रतिया में दो माह पहले लगे अस्थायी मीटरों को बिजली निगम ने उखाड़ दिया। इस भीषण गर्मी में उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी अंधेरा होने पर होती है। उनकी बिजली निगम से मांग है कि उनकी समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

-राजेश कुमार, दुकानदार, सब्जी मंडी, रतिया।

:: जिन उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति को लेकर परेशानी हो रही है इसके लिए निगम की ओर से लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इसके बाद अगली लोक अदालत गांव गोरखपुर में होगी। इसके लिए जल्द दिन निर्धारित किया जाएगा। लोक अदालत में समस्याएं लेकर उपभोक्ताओं को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


- संदीप मेहता, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें