फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में कार्यरत सीपीएलओ को पिछले 5 माह से नहीं मिला वेतन

Thu, 28 Nov 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के लघु सचिवालय में एडीसी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे सीपीएलओ।
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण स्तर पर नागरिकों को परिवार पहचान पत्र में आ रही दिक्कतों की सुनवाई के लिए क्रिड पंचायत लोकल ऑपरेटर यानी सीपीएलओ नियुक्त किए गए हैं। पिछले छह माह से इन कर्मचारियों को न तो बैठने के लिए कोई जगह दी गई और न ही काम करने के लिए कोई संसाधन।
विज्ञापन

जिस कारण कर्मचारी अपना काम पूरा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उनको काम करने पर मिलने वाला कमीशन व वेतन दोनों ही नहीं मिल पर रहा है। इन सभी समस्याओं को लेकर बुधवार को जिले में कार्यरत सीपीएलओ ने एडीसी से मुलाकात कर आ रही समस्याओं को लेकर अवगत करवाया व ज्ञापन सौंपा।
इस बारे में जानकारी देते हुए सीपीएलओ सुरेश, कृष्ण, पवन, काजल, सुशीला आदि ने बताया कि लगभग 8 महीनों से वे सीपीएलओ के पद पर कार्य कर रहे हैं। पंचायत विभाग फतेहाबाद की तरफ से उन्हें किसी भी प्रकार का आईटी उपकरण और बैठने की उचित व्यवस्था नहीं की है। इन सब संसाधनों के लिए कई बार सरपंच, ग्राम सचिव और खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी को इसके बारे में कई बार अवगत करवा दिया है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

संसाधन नहीं मिलने के कारण वे अपना काम पूरा नहीं कर पाते जिस कारण काम करने का टारगेट पूरा नहीं हो पाता। टारगेट पूरा नहीं होने के कारण उन्हें कमीशन व वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। वहीं कई सीपीएलओ को पिछले 5 माह से वेतन नहीं मिला है। जिस कारण वे एडीसी से मिलने पहुंचे है और उन्हें ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें