फतेहाबाद शहर की अग्रवाल कॉलोनी में बीमार पत्नी की मौत के 40 मिनट बाद ही पति ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। दोनों का गुरुवार को एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के मुताबिक पति व पत्नी में एक-दूसरे के प्रति गहरा प्रेम था। इसी के चलते पत्नी की मौत को पति सहन नहीं कर पाया और उसकी भी मौत हो गई।
पत्नी को थी लीवर की बीमारी
जानकारी के मुताबिक शहर की अग्रवाल कॉलोनी निवासी बिजलीकर्मी रामकुमार की पत्नी ममता पिछले कई दिनों से लीवर की बीमारी के कारण बीमार रहती थी और उसका उपचार चल रहा था। बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते ममता ने बुधवार रात करीब 10 बजे दम तोड़ दिया। इसके बाद पति रामकुमार को जब पत्नी की मौत का पता चला तो वह बेसुध हो गए। परिवार के लोग उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए।
अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामकुमार के भाई शिवकुमार ने बताया कि उनका भाई सिरसा बिजली निगम में तैनात था। रामकुमार और ममता में काफी प्रेम था। इसी के चलते जब रामकुमार को ममता की मौत की जानकारी लगी तो उनकी भी तबीयत बिगड़ गई और मुंह से झाग आने लगा। इसके बाद उन्हें जब अस्पताल ले जाया गया तो पति की भी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: Haryana Earthquake: देर रात हरियाणा में डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई तीव्रता; रोहतक रहा केंद्र