फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पति पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट करने का आरोप

Sat, 18 Apr 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
समैन। विवाहिता आशा ने अपने पति पर दहेज मांगने, मारपीट करने और बच्चों को जबरन अपने साथ ले जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में महिला ने टोहाना सदर थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब छह वर्ष पहले पंजाब के नाभा निवासी आकाश के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं जिनमें पांच वर्षीय बेटी और तीन वर्षीय बेटा है। विवाह के बाद से ही पति लगातार मानसिक उत्पीड़न, मारपीट और पैसों की मांग करता रहा है। आरोप है कि लगभग चार महीने पहले उसका ऑपरेशन हुआ था, उस समय पति ने किसी प्रकार की सहायता नहीं की। पूरे इलाज का खर्च उसके मायके पक्ष ने उठाया।

महिला ने बताया कि जब भी पति मारपीट करता है तो उसके परिवार के सदस्य भी उसका साथ देते हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति विरोध के बाद भी टोहाना सदर थाने पहुंचकर उसके दोनों बच्चों को अपने साथ ले गया। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और अपने बच्चों की सुरक्षित वापसी तथा पति पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सदर थाना टोहाना की महिला सेल अधिकारी शिक्षा का कहना है कि मामला पति-पत्नी के बीच आपसी झगड़े का है। दोनों पक्षों की बात सुनकर काउंसिलिंग की है। इस मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।





पत्नी के साथ कोई मारपीट नहीं की और न ही उन्होंने दहेज की कोई मांग की है। टोहाना सदर थाने में उनका महिला पुलिस अधिकारी के बीच समझौता हो चुका है। पत्नी ने पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों बच्चे उन्हें साथ ले जाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


- आकाश, महिला का पति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें