फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूखी-प्यासी छात्राएं करती रही कट ऑफ लिस्ट का इंतजार

Thu, 03 Jul 2014 11:34 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
 राजकीय महिला महाविद्यालय में 3 जुलाई को दाखिले वाले दिन भी कट ऑफ लिस्ट जारी नहीं हो सकी। दूर-दूर से अपने अभिभावकों के साथ पहुंचीं छात्राओं को सिर्फ यही आश्वासन मिलता रहा कि थोड़ी देर में लिस्ट लग जाएगी। लेकिन गुरुवार को लिस्ट नहीं लग सकी। भूखी-प्यासी छात्राएं कॉलेज के बाहर सिर्फ लिस्ट लगने का इंतजार करती रही। वहीं छात्राओं के साथ पहुंचे अभिभावक भी कॉलेज स्टाफ से लिस्ट के बारे में बार-बार जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन


क्या है कारण
सरकारी कॉलेज की वेबसाइट पर लगभग 100 कॉलेज का लोड है जिस कारण वह बार-बार रुक जाती है। इस कारण पहले रजिस्ट्रेशन करने में भी छात्राओं को दिक्कत आई थी। एक जुलाई को राजकीय महिला महाविद्यालय की ओर से कट ऑफ लिस्ट को जारी किया जाना था। परन्तु दो दिन पश्चात भी जारी नहीं हो सकी। इस कारण 3 जुलाई को शुरू होने वाली दाखिला प्रक्रिया भी बीच में ही रुक गई है।

 क्या कहती हैं छात्राएं
 भूथन कलां से पहुंची छात्रा कांता ने बताया कि गुरुवार को दाखिले की प्रक्रिया शुरू होनी थी। परन्तु अभी तक लिस्ट ही नहीं लगी, फिर दाखिला कब शुरू होगा। वह सुबह से अपनी मां के साथ कॉलेज लिस्ट लगने का इंतजार कर रही है। बीघड़ रोड निवासी पूजा ने बताया कि पहले तो रजिस्ट्रेशन करवाने में दिक्कत आई थी।
विज्ञापन


 अब दाखिला करवाने के लिए उससे भी ज्यादा दिक्कत आ रही है। धारनियां गांव से कॉलेज पहुंची शर्मिला रानी ने बताया कि अपने पिता के साथ दाखिले के लिए आई थी। यहां आकर पता चला कि अभी तक कट ऑफ लिस्ट ही नहीं लगी है। 

क्या कहते हैं प्रिंसीपल
प्रिंसीपल आरके शर्मा ने बताया कि सर्वर डाउन होने से अभी तक कॉमर्स व साइंस की लिस्ट मिल पाई है। जब तक सभी संकायों की लिस्ट नहीं मिल जाती, तब तक दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन संकायाें की लिस्ट आउट हो जाएगी। छात्राओं को मैसेज व ई-मेल से सूचित कर दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें