फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पीपीपी डाटा सत्यापन के लिए लगे शिविर में सौ शिकायतें दर्ज

Fri, 30 Jan 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
खंड विकास पंचायत कार्यालय भट्टू में डाटा सत्यापन करते कर्मचारी। स्त्रोत : संवाद
विज्ञापन
भट्टू कलां। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) योजना से जुड़े डाटा सत्यापन के लिए शिविर आयोजित किया गया। इसमें भट्टू क्षेत्र से करीब 100 शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार यह शिविर सामाजिक पेंशन योजनाओं जैसे वृद्धावस्था, विधवा, विधुर, दिव्यांग और अविवाहित पेंशन के डाटा सत्यापन के उद्देश्य से लगाया गया है। अधिकतर शिकायतें परिवार पहचान पत्र में आय बढ़ी हुए दिखाने, पीला राशन कार्ड कटने, वृद्धावस्था पेंशन बंद होने और उम्र में त्रुटि से संबंधित रहीं। कर्मचारियों ने सभी शिकायतों को संबंधित विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर समय पर निवारण सुनिश्चित किया।

शिविर में गांव ढांड निवासी चिरंजी लाल ने बताया कि उनके नाम पर कोई भूमि नहीं है, जबकि पीपीपी में छह एकड़ भूमि दर्ज है। इस त्रुटि को ठीक करने के लिए वे नायब तहसीलदार से लिखित प्रमाण लेकर शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी अमन ने कहा कि सभी प्राप्त शिकायतों को ऑनलाइन अपलोड कर विभाग के समक्ष समय रहते समाधान सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें