फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई बिजली की खपत, कट कर रहे परेशान

Mon, 28 Jul 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पिछले एक माह से उमस भरी गर्मी व खरीफ की फसलों में सिंचाई का काम जारी होने के कारण बिजली की खपत में बढ़ोतरी हो रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए हो रहे बिजली के उपकरणों के प्रयोग से फतेहाबाद शहर में प्रतिदिन बिजली की खपत साढ़े 3 लाख से अधिक पहुंच गई है। इससे ट्रांसफार्मर ओवरहीट होने अवैध बिजली के कट लग रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में जुलाई के शुरू से ही शहर की बिजली की खपत तीन लाख यूनिट से अधिक दर्ज हो रही है। पिछले 15 दिन में शहर में प्रतिदिन 50 हजार यूनिट बढ़ी है। फतेहाबाद के शहरी उपमंडल में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को ओवरहीट होने से बचाने के लिए इन पर पानी डालकर ठंडा किया जा रहा है। इसके बावजूद भी कट लग रहे हैं। इसको लेकर शहर के लोगों ने बिजली उपमंडल में लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है ताकि उपभोक्ताओं को बिजली के कट लगने संबंधी परेशानी ना हो।

-

जिले में प्रतिदिन हो रही बिजली यूनिट की खपत
दिन-खपत
सोमवार-3,16,300
मंगलवार-3,06,560
बुधवार-3,54,100

वीरवार-3,13,260
शुक्रवार-3,48,820

शनिवार-3,66,680

रविवार-3,51,300
नोट : ये आंकड़ा लाख में है।
-

उमस के कारण गर्मी की खपत में बढ़ोतरी हो रही है। उपभोक्ताओं से अपील है कि वे अपने खपत के अनुसार बिजली को लोड बढ़वा ले ताकि जरूरत के अनुसार ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाया जा सके। अधिक लोड होने से बिजली के ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो रहे हैं। निगम के कर्मचारी निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

रविंद्र, एसडीओ, शहरी उपमंडल, बिजली निगम, फतेहाबाद।

इधर, आधे नागरिक अस्पताल में बिजली सप्लाई गुल
नागरिक अस्पताल में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आधे अस्पताल की बिजली सप्लाई गुल हो गई। इससे मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। ओपीडी की भी बिजली सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई। चिकित्सकों को मोबाइल फोन की टॉर्च के जरिये मरीजों का उपचार करना पड़ा। करीब 20 मिनट तक बिजली सप्लाई गुल रही। गर्मी व उमस के कारण मरीजों का पसीने से बुरा हाल रहा। अस्पताल में पिछले कई दिनों से बिजली सप्लाई को लेकर फॉल्ट चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें