फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन पर पंजीकरण की तिथि बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से सरकारी नौकरियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की आवेदन की तिथि 30 जून तक थी। अब इसे बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है। आवेदक अब इस पोर्टल पर 31 जुलाई तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य है। वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदक को यूनिक आईडी नंबर प्राप्त होगा, जो हमेशा चलेगा।
विज्ञापन

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के युवाओं को चाहिए कि वह अपना रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अवश्य करें। सरकार द्वारा ग्रुप सी व डी की भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य कर दिया है। योजना के तहत सामान्य श्रेणी को 500 रुपये व आरक्षित वर्ग को 250 रुपये शुल्क देकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। एक बार रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात इसकी वैधता तीन साल तक मान्य रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें