फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में 1400 किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण

Tue, 10 Nov 2026 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव बड़ोपल में आशा वर्कर की बैठक लेते हुए अ​धिकारी स्त्रोत विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में अब तक 1400 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है जबकि 7796 किशोरियों का बाकी है। 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को यह टीका निशुल्क लगाया जाएगा।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में इस वैक्सीन की कीमत करीब 10 हजार रुपये है। वहीं सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर यह पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग शनिवार और रविवार को जिले के पीएचसी, सीएचसी और नागरिक अस्पतालों में मेगा कैंप लगाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार है। निर्धारित उम्र में टीका लगवाने से किशोरियों को इस गंभीर बीमारी से बचाव मिल सकता है। इसके बावजूद जिले में टीकाकरण की रफ्तार अपेक्षा के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन

अभियान को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता गतिविधियां भी तेज कर दी हैं। मंगलवार को बड़ोपल में अधिकारियों ने आशा वर्करों की बैठक ली। इसमें उन्हें घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने और पात्र किशोरियों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सन्नी और जिला कोऑर्डिनेटर नरेंद्र खरब ने बताया कि अभिभावक अपनी बेटियों का टीकाकरण जरूर करवाएं। इसके लिए मेगा कैंप में पहुंचकर निशुल्क वैक्सीन लगवाई जा सकती है। यह टीका किशोरियों को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें