फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे हारेगा कोरोना ! 1320 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवा रहे

विज्ञापन
कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाते हुए पात्र। संवाद - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज लगवाने को लेकर सरकारी कर्मचारी ही गंभीर नहीं है। पहली डोज लगवाने में पहले आनाकानी करते रहे और अब दूसरी डोज लगवाने भी नहीं आ रहे है। हालात ये हैं कि फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्वास्थ्यकर्मियों की दूसरी डोज लगवाने का समय बीत गया है। लेकिन बावजूद इसके इन्होंने वैक्सीन नहीं ली है। स्वास्थ्य विभाग अब इनके उच्च अधिकारियों को लिस्ट सौंपने जा रहा है, ताकि सख्ती करके दूसरी डोज लगवाई जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 1110 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने की दूसरी डोज ओवरड्यू हो गई है। इसके अलावा 210 स्वास्थ्यकर्मियों ने भी पहली और दूसरी डोज का अंतराल पूरा होने के बावजूद टीका नहीं लगवाया है। कोविशील्ड वैक्सीन का पहली और दूसरी डोज में 84 दिन का अंतराल रखा गया है। इसके अलावा कोवैक्सीन में पहली और दूसरी डोज में 28 दिन का अंतराल है।
दूसरी डोज के लिए बनेंगे सेशन
जिले में अभी तक 370541 डोज लग चुकी है। इसमें 294382 लोगों को पहली और 76159 को दूसरी डोज लगी है। 18 से 44 आयु वर्ग के 156112 लोग पहली डोज लगवा चुके हैं।
विज्ञापन

5752 लोगों ने लगवाया टीका
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 303
फ्रंटलाइन वर्कर्स 6
60 साल से ऊपर 646
45 से 59 साल 1471
18 से 44 साल 3326
50 फीसदी बुजुर्गों ने अभी नहीं लगवाई दूसरी डोज
जिले में दूसरी डोज लगवाने में बुजुर्ग और 45 से 59 आयु वर्ग के लोग भी पीछे हैं। 56554 बुजुर्गों ने पहली डोज लगवाई है, जबकि दूसरी डोज मात्र 23735 लोगों ने ही लगवाई है। इसके अलावा 45 से 59 आयु वर्ग के 74558 लोगों ने पहली डोज लगवाई है दूसरी डोज 31448 लोगों ने ही लगवाई है।
जिले में कोरोना का नया केस नहीं, दो स्वस्थ
जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण का नया केस नहीं मिला है। दो कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए है। जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या पांच रह गई है। इसमें तीन होम आइसोलेट है। सोमवार को जिले में 1025 सैंपल लिए गए। इसमें अभी 758 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
फ्रंटलाइन वर्कर्स की दूसरी डोज ओवरड्यू हो रही है। सबसे ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल है। जिन फ्रंटलाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है, संबंध में संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें