फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सरकारी भवनों पर 11 करोड़ रुपये गृहकर बकाया, नोटिस किए चस्पा

Sun, 30 Nov 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में गृहकर शाखा में मौजूद कर्मचारी संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में विकास करवाने वाली नगर परिषद का सरकारी विभाग ने करोड़ो रुपये दबाए बैठे हैं। नगर परिषद ने निजी प्रॉपर्टी मालिकों की तरफ सरकारी भवनों पर भी बिल नोटिस लगाने शुरू कर दिए हैं। सरकारी भवनों का करीब 11 करोड़ रुपये गृहकर बकाया हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा गृहकर जनस्वास्थ्य विभाग का है। जनस्वास्थ्य विभाग करीब पौने दो करोड़ रुपये नगर परिषद के दबाए बैठा है। शहर का करीब 50 करोड़ रुपये गृहकर बकाया पड़ा है। नगर परिषद ने निजी एजेंसी को 24 रुपये प्रति बिल के हिसाब से ठेका दिया है। एजेंसी को डोर टू डोर बिल बांटने हैं।
अधिकारियों का कहना है कि इन बिल के अलावा अलग से कोई नोटिस नहीं दिए जाएंगे। अगर कोई गृहकर नहीं भरता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। नगर परिषद पहले 1469 ऐसे प्रॉपर्टी मालिकों को नोटिस दे चुका है जिनका 50 हजार रुपये से ज्यादा गृहकर बकाया पड़ा है।
विज्ञापन

-

इन सरकारी विभागों का सबसे ज्यादा गृहकर बकाया
विभाग गृहकर बकाया
पब्लिक हेल्थ 1 करोड़ 79 लाख रुपये
कोर्ट परिसर 1 करोड़ 21 लाख रुपये
मछली पालन विभाग 1 करोड़ 8 लाख रुपये
नागरिक अस्पताल कॉलोनी 88 लाख रुपये
पब्लिक हेल्थ 63 लाख
मार्केट कमेटी 31 लाख 66 हजार
लोक निर्माण विभाग 30 लाख
पंचायती विभाग कार्यालय 22 लाख
लोक निर्माण विभाग 19 लाख
वन विभाग 17 लाख रुपये
-
मोबाइल फोन पर दो बार भेज चुका है नगर परिषद मैसेज
गृहकर बिल रिकवरी के लिए नगर परिषद दो बार मैसेज मोबाइल फोन पर भेज चुका है लेकिन इसमें ज्यादा रिस्पांस नहीं मिला है। 1 अक्तूबर से 12 नवंबर तक 14 लाख रुपये ही रिकवरी हुई है। वजह ये है कि नगर निकाय ने पिछले बकाया पर छूट नहीं है। जून माह तक ही मौजूदा गृहकर पर 10 फीसदी की छूट थी।
-
ये है जिले के शहरों में प्रॉपर्टी की स्थिति
शहर प्रॉपर्टी
जाखल 4739
टोहाना 29330
रतिया 19266
भूना 11719
फतेहाबाद 41595
-
गृहकर वसूली के लिए अभी बिल बंटवाएं जा रहे हैं। अगर कोई बिल नहीं ले रहा है या फिर बंद पड़ा है तो बिल नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि समय पर गृहकर जमा करवा दें।
विज्ञापन

-गोविंद, सचिव नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें