फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली गिरने से मकान की छत ढही, मलबे में दबकर महिला की मौत

Thu, 17 Sep 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना के खजूरी जाटी गांव में बिजली गिरने से मकान की ढही हुई छत।
विज्ञापन
भूना। गांव खजूरी जाटी में वीरवार अलसुबह करीब तीन बजे एक दुखद हादसा हुआ। खराब मौसम के दौरान आसमानी बिजली गिरने से एक मकान की छत ढह गई। इस हादसे में 58 वर्षीय विधवा नन्ही देवी की मलबे में दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के समय नन्ही देवी कमरे में सो रही थीं। तेज धमाके की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे उनके बहू-बेटे और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। परिजन नन्ही देवी को उपचार के लिए फतेहाबाद के निजी अस्पताल लेकर गए।
वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि तेज हवाओं और गर्जना के बीच बिजली मकान पर गिरी थी। छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर कमरे के अंदर आ गिरा था। परिवार के सदस्यों ने आसपास के लोगों की मदद से मलबा हटाया था।
विज्ञापन

मृतका के बेटे ने बताया कि वे पास के कमरे में सोए हुए थे। उनकी माता आगे के कमरे में सोई थीं। अचानक तेज धमाका हुआ, तो वे कमरे की तरफ दौड़े। दरवाजा हटाने में काफी मुश्किल हुई और करीब 15 मिनट लग गए। जब गाड़ी से अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस कार्रवाई और ग्रामीणों की मांग
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस महिला जांच अधिकारी ममता काजला मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतका के बेटे के बयान पर इतफाकिया कार्रवाई की है। गांव खजूरी जाटी में इस घटना के बाद शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें