फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: जाखल में दो नशा तस्कर भाईयों के घर पर चला बुलडोजर, दोनों पर दर्ज हैं एनडीपीएस के 14 मामले

Sat, 15 Oct 2022 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

जाखल थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि जाखल की बाजीगर बस्ती निवासी दो भाइयों रणजीत व जसवीर पर एनडीपीएस के 14 केस दर्ज हैं। दोनों ने नशा तस्करी करते हुए काफी चल व अचल संपत्ति अर्जित की हुई है।
विज्ञापन
फतेहाबाद में नशा तस्करों के घर पर चला बुलडोजर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर स्थित फतेहाबाद जिले की जाखल मंडी में नगरपालिका प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में दो नशा तस्कर भाईयों के घर को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया। यह घर नशा तस्करों की मां के नाम पर था। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। यह कार्रवाई नगरपालिका प्रशासन द्वारा धारा 181 के तहत की गई है।

विज्ञापन


जाखल थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि जाखल की बाजीगर बस्ती निवासी दो भाइयों रणजीत व जसवीर पर एनडीपीएस के 14 केस दर्ज हैं। दोनों ने नशा तस्करी करते हुए काफी चल व अचल संपत्ति अर्जित की हुई है। जाखल नगरपालिका सचिव रणधीर पूनिया ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले नोटिस जारी करके परिवार को अवगत करवा दिया गया था। उनसे मकान को खाली करने के लिए भी कहा गया था। शनिवार को भी मौखिक तौर पर बताया गया। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ संदीप भारद्वाज के नेतृत्व में घर को बुलडोजर की सहायता से ढहा दिया गया है।

पुलिस ने नगर परिषद व नगरपालिका प्रशासन से मांगी थी प्रॉपर्टी की रिपोर्ट
पुलिस विभाग ने नशा तस्करों पर कार्रवाई को लेकर जिले में नगर परिषद व नगरपालिका से रिपोर्ट मांगी थी। फतेहाबाद शहर में भी सात नशा तस्करों की सूची तैयार की गई है। नगर परिषद ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दे दी है। इनमें राजीव कॉलोनी निवासी एक महिला तस्कर, लाजपत नगर निवासी तस्कर, सुभाष नगर निवासी एक नशा तस्कर शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इनकी प्रॉपर्टी का निरीक्षण करने के बाद जांच में पाया गया है कि भवन का निर्माण 15-20 साल पहले नगर परिषद से बिना नक्शा पास करवाए अवैध तरीके से किया गया है। इसके अलावा दो अन्य तस्करों के बारे में रिपोर्ट दी गई है, जिसमें बताया गया है कि इनके नाम प्रॉपर्टी नहीं है। इसमें शक्ति नगर निवासी एक और मातूराम कॉलोनी निवासी एक नशा तस्कर शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें