फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कोर्ट पर मेजबान ने दिखाई जीत की ताकत, जीता बास्केटबाल मैच

Sat, 08 Aug 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना।विश्वास नव शारदा पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई क्लस्टर स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

भूना। विश्वास नव शारदा पब्लिक स्कूल भूना की टीम ने सीबीएसई क्लस्टरस्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को अंडर-14 और 17 वर्ग में शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। बारिश के कारण मुकाबलों में रुकावट आती रही लेकिन खिलाड़ियों का उत्साह बरकरार रहा।
हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश की टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए मैदान पर पूरा जोर लगाया। अंडर-14 वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मेजबान टीम ने वेदश्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैथल को 21-13 से हराया। अंडर-17 वर्ग में विश्वास नव शारदा पब्लिक स्कूल भूना ने मैक्स इंटरनेशनल स्कूल की टीम को 19-8 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

हिंदू पब्लिक स्कूल हांसी ने कड़े मुकाबले में ओपी जिंदल स्कूल हिसार को 27-24 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अंडर-19 वर्ग में चिन्मया इंटरनेशनल स्कूल हिमाचल प्रदेश ने स्वामी विवेकानंद स्कूल पालमपुर को 32-26 से पराजित किया। सेंट ल्यूक इंटरनेशनल स्कूल सोलन ने सेंट सोल्जर स्कूल पंचकूला को 28-19 से हराकर अगले चरण में जगह बनाई।
विज्ञापन

तीसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल चेयरपर्सन स्वर्णिका खुराना ने किया। प्राचार्य मुकेश मोंगिया ने खेल गतिविधियों का संचालन किया। उप-प्राचार्य डॉ. सौरभ खुराना सहित दलीप सिंह, डीपीई पहलवान कुलदीप सिंह, कोच निशानदीप, अमित कुमार, जितेंद्र जोशी और पुनीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें