फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल को ऑनलाइन सुविधा से जोड़ने की प्रकिया शुरू

Wed, 29 Jun 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 सिविल अस्पताल को ऑनलाइन सुविधा से जोड़ने की प्रकिया शुरू कर दी गई है। इस कड़ी में अस्पताल के सभी कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाकर ट्रेनिंग दी जा रही है। योजना के प्रथम चरण में मंगलवार सुबह अस्पताल के मीटिंग हॉल में बड़ा प्रोजेक्टर लगाकर यूनाईटेड हेल्थ ग्रुप के प्रशिक्षकों ने यह प्रक्रिया शुरू की जो लगातार जारी रहेगा।
       
  एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि पुरुष वार्ड के पास बने कमरे में अस्पताल को ऑनलाइन करने के लिए तारें बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कमरे में कंप्यूटरों के माध्यम से अस्पताल के हर कार्य को ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हेल्थ ग्रुप के ट्रेनर शुभम गर्ग ने बताया कि हरियाणा सरकार ने उनकी कंपनी को विभिन्न सरकारी अस्पतालों में प्रशिक्षण देने का कार्य सौंपा है। जिसके तहत वे अस्पताल के सभी कर्मियों को पहले बेसिक और उसके बाद सॉफ्टवेयर ट्रेनिंग देेंगे। लगभग एक सप्ताह तक बेसिक के बारे में विस्तार से समझाया जाएगा। फिर ऑनलाईन संबंधी कार्य को शीघ्रता से निपटाया जा सके इसके लिए सॉफ्टवेयर की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें