फतेहाबाद पुलिस नशा तस्करों पर कार्रवाई कर नशे की सप्लाई चेन को तोड़ते हुए नशे की गोलियों के मुख्य सप्लायर को काबू कर उसके कब्जे से 180 प्रतिबंधित नशे की गोलियां भी बरामद की हैं। आरोपी की पहचान रतिया निवासी सुखदीप के रूप में हुई है। नशा तस्कर आरोपी खुद होमगार्ड के पद पर कार्यरत है और गुरुग्राम में इसकी ड्यूटी थी, लेकिन पिछले आठ माह से वो ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहा है। बीते दिन पुलिस द्वारा पकड़े गए नंगल निवासी दीपू कुमार को इसी व्यक्ति ने नशे की गोलियों की सप्लाई की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर रतिया में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव भूंदड़वास के पास शक के आधार पर उक्त युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 18 पत्ते नशे की प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। बीते दिन पुलिस द्वारा 500 नशे की गोलियों सहित पकड़े गए दीपू कुमार निवासी नंगल को उसने ही नशीली गोलियां सप्लाई की थी और वह भी पंजाब के रास्ते से आने वाले लोगों को यह गोलियां बेचने जा रहा था। आरोपी को बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत हिसार जेल भेज दिया।