फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बैजलपुर में हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का उद्घाटन 29 को

Tue, 26 Aug 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
पत्रकारों को जानकारी देते राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। चार माह पहले गांव बैजलपुर में बनकर तैयार हुए हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का उद्घाटन 29 अगस्त को होगा। इसी दिन सांसद खेल महोत्सव की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। सांसद खेल महोत्सव 21 सितंबर से शुरू होकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि खेल क्षेत्र में देश की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए केंद्र सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर की प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।
बराला ने बताया कि उद्घाटन दिवस पर लड़के व लड़कियों के बीच हॉकी मैच खेला जाएगा। इसी दिन सरपंचों की रस्साकशी प्रतियोगिता भी होगी। इसके अलावा वॉलीबाल, फुटबाल, दस ओवर का क्रिकेट टूर्नामेंट, हॉकी (लड़के एवं लड़कियां), कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त ग्रामीण सहभागिता बढ़ाने के लिए रस्साकशी जैसे मनोरंजन खेल भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें