फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो महीने बाद पटरी पर आई हिसार-लुधियाना पैसेंजर, सात में से एक ट्रेन शुरू

Fri, 06 Feb 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल में रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
जाखल। हिसार से लुधियाना के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें लगभग तीन महीने बाद फिर पटरी पर लौटने लगी हैं। लंबे समय से बंद पड़ी इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों और व्यापारियों को राहत मिली है। शुक्रवार को लुधियाना से जाखल होते हुए हिसार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 54656 चल पड़ी है।
विज्ञापन


हालांकि पहले दिन शाम तक केवल एक ही ट्रेन का संचालन हुआ। रेलवे प्रशासन का कहना है कि अगले एक-दो दिन में सभी पैसेंजर गाड़ियां नियमित रूप से चलने लगेंगी। बताया जा रहा है कि लुधियाना रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी कारण हिसार-लुधियाना रूट की लगभग सात पैसेंजर ट्रेनों का संचालन एक दिसंबर से 23 फरवरी 2026 तक बंद रखने का निर्णय लिया गया था। अब निर्माण कार्य की स्थिति में सुधार आने पर पैसेंजर गाड़ियों को दोबारा शुरू कर दिया गया है।

जाखल रेलवे स्टेशन उत्तर भारत के प्रमुख जंक्शन में गिना जाता है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री विभिन्न दिशाओं में जाने वाली ट्रेनों में सफर बदलते हैं। हिसार-लुधियाना रूट की गाड़ियों के बंद रहने से यात्रियों को निजी साधनों या लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ रहा था। इसका सीधा असर स्थानीय व्यापार और दैनिक आवागमन पर भी पड़ा। पैसेंजर ट्रेनों की वापसी से अब छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


-





व्यापार के साथ साथ शिक्षा पर पड़ रहा था असर



बता दे कि इस रूट की गाड़ियां रद्द होने के चलते सबसे ज्यादा प्रभाव व्यापार व शिक्षा पर पड़ रहा था, क्योंकि जाखल व आसपास से जुड़े लोग व्यापार के लिए लुधियाना से जुड़े हुए थे, तो वही शिक्षा के लिए हिसार से जुड़े हुए हैं। ट्रेनें बंद होने जाने के लिए बसों या अन्य साधनों का खर्च उठाना पड़ रहा था।
विज्ञापन






-



लुधियाना से आकर हिसार की तरफ एक ही गाड़ी गई है। अंबाला डिवीजन की तरफ से जैसे भी आदेश होंगे वैसे ही गाड़ियों का आवागमन होना शुरू हो जाएगा।

-चांद राम दहिया, स्टेशन अधीक्षक जाखल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें