फतेहाबाद। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस एवं फतेहाबाद सेशन डिवीजन के निरीक्षक जज जस्टिस नमित कुमार मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन फतेहाबाद के बार रूम में पहुंचे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया व सीजेएम अंबरदीप सिंह भी उनके साथ रहे। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बैनिवाल, सचिव कमलेश वशिष्ठ, वित्त सचिव महेंद्र बागड़िया, उपप्रधान सुधा रानी व सहसचिव सचिन बंसल ने वकीलों की ओर से उनके एक मांगपत्र सौंपा।
जस्टिस नमित कुमार को सौंपे मांगपत्र में कहा गया है कि फतेहाबाद को एडीजे की दो अदालतों के साथ साथ एनडीपीएस एक्ट की स्पेशल कोर्ट भी देने, दो दीवानी अदालतों व एनआई एक्ट की एक अदालत यहां स्थापित की करने तथा बार रूम व लाइब्रेरी को बड़ा करने की मांग की। जस्टिस नमित कुमार ने वकीलों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर विचार कर उनको पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने वकीलों को विशेष रूप से कहा कि यदि उन्हें कोर्ट से संबंधित शिकायत है तो वह उन्हें आज या कल बता सकता है। वकीलों की समस्या का समाधान किया जाएगा। जिला बार एसोसिएशन की ओर से प्रधान प्रदीप बैनिवाल व सचिव कमलेश वशिष्ठ सहित पदाधिकारियों ने जस्टिस नमित कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर एडवोकेट जोगिंद्र राणा, प्रवीन जिंदल, सुरेंद्र बतरा, प्रवेश मेहता, संत कुमार, नरेश सोनी, प्रवीन जोड़ा, राजेश शर्मा, धर्मपाल जाखल, देवेंद्र कसवां, उपेंद्र गेरा, एनएस मलिक, एचएस संधू, गुलबहार सिंह, प्रेम परमजीत कौर, रोहताश बिश्नोई, विकास शर्मा, संदीप टाटियां, लवप्रीत मेहता, सुशील बिश्नोई, सीताराम बैनिवाल, अनिल सक्सेना, राजकुमार रूखाया, राकेश खरबास, ईश्वर सिहाग, जितेन्द्र ठक्कर, सुभाष जांगू सहित अनेक अधिवक्तागण मौजूद रहे।