फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घने कोहरे और ठंड के चलते सुपरफास्ट व एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों रहीं देरी से, यात्री परेशान

Fri, 16 Jan 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल रेलवे स्टेशन । लाइब्रेरी
विज्ञापन
जाखल। घने कोहरे और ठंड के चलते शुक्रवार को रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। इस कारण यात्रियों को प्लेटफार्म पर घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। कुछ ट्रेनें ज्यादा ही देरी से चलीं। वहीं अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रही।
विज्ञापन


रेलवे के अनुसार जाखल स्टेशन से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें ठंड और घने कोहरे के चलते प्रभावित रहीं। 14622 नांदेड़ साहिब एक्सप्रेस एक घंटा, 15744 फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे, 22486 नई दिल्ली इंटरसिटी एक घंटा, 19271 हरिद्वार एक्सप्रेस पांच घंटे, 15909 अवध-आसाम एक्सप्रेस छह घंटे, 20423 पातालकोट एक्सप्रेस एक घंटा, 20424 पातालकोट एक्सप्रेस तीन घंटे, 15743 फरक्का एक्सप्रेस एक घंटा और 12485 श्रीगंगानगर सुपरफास्ट डेढ़ घंटे लेट रहीं। वहीं, 19614 अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस रद्द कर रही।

जाखल रेलवे स्टेशन प्रमुख जंक्शन में शामिल है। यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। इनमें नई दिल्ली, बठिंडा, हरियाणा और पंजाब की ओर जाने वाली कईं ट्रेनें शामिल रहीं। मौसम विभाग का कहना है कि अभी ठंड और घना कोहरा जारी रह सकता है। ऐसे में रेल यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना कर सकते हैं। अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि एप से ट्रेन की स्थिति देखकर ही स्टेशन पर पहुंचे ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें