फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: फतेहाबाद जिला परिषद की बैठक में चेयरपर्सन और पार्षदों में जमकर हुई तकरार, आपस में उलझे पार्षद

Thu, 26 Dec 2024 01:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

पिछली बार लिखकर दिए गए कार्य भी पूरे नहीं हुए हैं। जिला पार्षद अनूप कुमार व रमेश गढ़वाल ने भी कहा कि हम अपने वार्ड के काम देते हैं, वह हो नहीं रहे हैं। हम चुनकर आए हुए हैं, काम की बात रखना हमारा अधिकार है
विज्ञापन
फतेहाबाद जिला परिषद की बैठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद जिला परिषद की सामान्य बैठक दोपहर साढ़े 12 बजे चेयरपर्सन सुमन खिचड़ की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। जिला पार्षद पहले चेयरपर्सन से मुद्दों को लेकर उलझे। उसके बाद एक दूसरे से उलझ गए। पार्षद राकेश चोयल ने एजेंडे की कॉपी फेंक दी। गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि हम यहां अपने वार्ड के काम करवाने आए हैं।

विज्ञापन


पिछली बार लिखकर दिए गए कार्य भी पूरे नहीं हुए हैं। जिला पार्षद अनूप कुमार व रमेश गढ़वाल ने भी कहा कि हम अपने वार्ड के काम देते हैं, वह हो नहीं रहे हैं। हम चुनकर आए हुए हैं, काम की बात रखना हमारा अधिकार है। इसके बाद आठ सदस्य बैठक का बहिष्कार करके बाहर चले गए।

इस बैठक में पूर्व बैठक के एजेंडों की समीक्षा, पूर्व में जिला परिषद निधि से किए गए खर्चों का अनुमोदन, जिला परिषद विकास योजना वर्ष 2025-26 के अनुमोदन, बालिका पंचायत के गठन, पूर्व में वित्त वर्षों में 15वें वित्त आयोग प्राप्त टाइड व अनटाइड ग्रांट की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने, विभिन्न ग्राम पंचायतों के माध्यम से प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार जोहड़ों के सुधारीकरण हेतू अनुमोदन, विभिन्न गांवों में शहीद स्मारक का निर्माण करवाने, 28 दिसंबर, 2024 तक विभिन्न विकास कार्यों हेतू प्राप्त प्रस्तावों को पास करवाने सहित अन्य मुद्दों को रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें