फतेहाबाद। टीबी मरीजों का बेहतर उपचार और उन्हें सुविधाएं देने पर जिले को कांस्य पदक मिला था। इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज जिले की टीबी विभाग की टीम को एसएनसी अवार्ड देकर सम्मानित करने जा रहे है। टीबी विभाग के उप सिविल सर्जन, डॉक्टर व सभी कर्मचारियों को आज अंबाला में एसएनसी अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
केंद्र ने प्रदेश के छह जिलों को कांस्य पदक के नोमिनेट किया था। केंद्र की टीम ने यहां पर सर्वे करवाया और रिकॉर्ड जांचा। इसके बाद प्रदेश से पलवल और फतेहाबाद जिले को कांस्य पदक के लिए चुना गया। विश्व टीबी दिवस पर जिले को कांस्य पदक मिला था। इस उपलब्धि पर अब स्वास्थ्य मंत्री फतेहाबाद और पलवल जिले की टीबी विभाग की एमओटीसी और एनटीइपी स्टाफ को सम्मानित करने जा रहे है।
जिले के टीबी विभाग में शामिल है ये अधिकारी और कर्मचारी
टीबी विभाग में उप सिविल सर्जन एवं डीटीओ डॉ. हनुमान, एमओटीसी डॉ. मनीष टुटेजा, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. रुस्तम, डॉ. कुनाल, डीपीसी कपिल कुमार, डीपीपीएमसी सुशील कुमार, डीआरटीबी निर्मला रानी, एसटीएस संदीप कुमार, नरेश कुमार, बसंत सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, रमेश कुमार, एलटी दुष्यंत कुमार, सुमन रानी, रविंद्र कुमार, टीबीएचवी समीर कुमार, सतबीर सिंह, उर्मिला, अकाउंटेंट पंकज, डीइओ बिमल रानी शामिल है।
जिले में 2021 में मिले टीबी मरीज
सरकारी अस्पतालों में मिले मरीज : 1297
निजी अस्पतालों में मिले मरीज : 816
पुरूष टीबी ग्रस्त मिले मरीज : 1338
महिलाएं टीबी ग्रस्त मिली : 775
बच्चे मिले टीबी ग्रस्त : 59
टीबी से हुई मौतें : 141
कोट
जिले में टीबी मरीजों को बेहतर उपचार देने और सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर केंद्र ने जिले को कांस्य पदक देकर सम्मानित किया था। इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य मंत्री जिले के टीबी विभाग से जुड़े अधिकारी, डॉक्टर और स्टाफ को सम्मानित करने जा रहे है। जिले के लिए ये सबसे बड़ी उपलब्धि है।
-डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन