फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में टीकाकरण को लेकर दोबारा शेड्यूल बनाएगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाती महिला। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना टीकाकरण कम होने पर अधिकारी एक-दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का कहना है कि शिक्षा विभाग स्कूलों में टीकाकरण को लेकर मदद नहीं कर रहा है। स्कूल संचालक कहते हैं कि बिना अभिभावकों की अनुमति के वह टीकाकरण नहीं करवाने देंगे और टाल-मटोल कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग शेड्यूल जारी करें, टीकाकरण कैंप लगवाने के लिए तैयार है। इसको लेकर उपायुक्त प्रदीप कुमार ने भी अधिकारियों की बैठक ली है और टीकाकरण बढ़ाने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग अब स्कूलों में टीकाकरण को लेकर दोबारा शेड्यूल बनाएगा और शिक्षा विभाग को देगा। शिक्षा विभाग स्कूलों में टीकाकरण को लेकर कैंप लगवाएगा। जिले में 15 से 17 आयु वर्ग के 38 हजार 290 पात्रों को पहली और दूसरी 12 हजार 124 को लगी है। इसके अलावा 12 से 14 आयु वर्ग का 5155 पात्रों को पहली और 156 ने दूसरी डोज लगवाई है। जिले में अब तक 6 लाख 81 हजार पात्र पहली और 4 लाख 68 हजार दूसरी डोज लगवा चुके है।
24 घंटे में लिए मात्र 45 सैंपल
कोरोना महामारी की चौथी लहर की आशंका के चलते अलर्ट जारी हो चुका है लेकिन बावजूद इसके जिले में सैंपलिंग नहीं बढ़ी है। जिले में पिछले 24 घंटे में मात्र 45 रैपिड एंटीजन सैंपल लिए गए हैं। हालांकि जिले में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। इसके अलावा कोई एक्टिव केस भी नहीं है। जिले में 22 दिनों से आरटीपीसीआर सैंपल ही नहीं लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
कोरोना टीकाकरण को लेकर डीसी ने बैठक ली थी। उन्होंने टीकाकरण बढ़ाने के लिए कहा है। स्कूलों में कैंप न लगने के कारण दिक्कत आ रही है। स्कूल संचालक कहते है कि अभिभावकों की अनुमति के बिना नहीं लगवाएंगे। शिक्षा विभाग साथ नहीं दे रहा है। इसको लेकर डीईओ ने कहा है कि प्लानिंग भेजे। नया प्लान बनाकर स्कूलों में टीकाकरण शुरू किया जाएगा।
-डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन
कोट
स्वास्थ्य विभाग उन स्कूलों का शेड्यूल बनाकर देगा जहां पर टीकाकरण नहीं हुआ है। शिक्षा विभाग वहां पर कैंप लगवाएगा और पात्र छात्रों का टीकाकरण करवाएगा। स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर टीकाकरण अभियान को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें