फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
लैब में कर्मचारियों से बात करते डॉ. चमन लाल। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम पंचकूला से फतेहाबाद में विशेष निरीक्षण करने पहुंची। इस टीम ने पहले अस्पताल में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद उन लोगों से मिली, जिनमें डेंगू व मलेरिया रोग की पुष्टि हुई थी। उनसे पूछा गया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उन्हें क्या-क्या उपचार दिए गए। इस टीम का नेतृत्व डॉ. चमन लाल कर रहे थे। उनके साथ विशेषज्ञ डॉ. शमशेर सिंह आए हुए थे। यहां से दोनों अधिकारियों के साथ डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हनुमान रहे।
विज्ञापन

सबसे पहले इस टीम ने नागरिक अस्पताल में उस लैब का जायजा लिया, जहां पर मलेरिया व डेंगू संबंधी जांच के लिए ब्लड सैंपल लिए जाते हैं। इसके बाद जांच लैब का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सैंपलिंग व जांच की प्रक्रिया को गंभीरता से लें। इस कार्य में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मौसम में डेंगू व मलेरिया ज्यादा फैलता है। इसलिए सैंपलिंग में तेजी लाएं और जांच करने में समय न लगाएं। इसके बाद इन अधिकारियों ने बिना कोई सूचना दिए उन लोगों से संपर्क किया, जिन्हें हाल ही में डेंगू या मलेरिया हुआ था और अब वे ठीक हो चुके हैं। इसके लिए वे बाजार में एक दुकानदार के पास पहुंचे। दुकानदार से पूछा गया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उन्हें क्या उपचार दिया गया। इसके अलावा बीमारी की रोकथाम के लिए विभाग की तरफ से क्या कदम उठाए गए, इन विषयों पर जानकारी जुटाई गई। इसके बाद इस टीम ने जिले में अन्य अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों का भी दौरा किया। वहां पर भी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर रिपोर्ट बनाई गई। डॉ. चमन लाल ने बताया कि यह रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके बाद निदेशालय के स्तर पर ही भविष्य को लेकर निर्णय लिए जाएंगे।
कर्मचारियों की कमी पाई गई
इस टीम के सामने यह भी दिक्कत नजर आई है कि जांच लैब व सैंपलिंग से जुड़े कर्मचारियों की कमी है। इस कारण काम तेजी से नहीं हो पाता। कर्मचारियों के अभाव में सैंपलिंग की दिक्कत आती है। डॉ. चमन लाल ने बताया कि इस समस्या को लेकर भी उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें