फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एक हजार रुपये के लालच में बेच दिया था बैंक खाता, दिल्ली से पकड़ा युवक

Wed, 05 Mar 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक हजार रुपये के लालच में अपना बैंक खाता बेचने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान विवेक सिंह निवासी जोशी कॉलोनी, नई दिल्ली हाल दिलशाद गार्डन, गाजियाबाद, यूपी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया था। रिमांड पर लेने के बाद पुलिस आरोपी दिल्ली लेकर गई है। पूछताछ में सामने आया है कि युवक ने अपने बैंक खाते को एक हजार रुपये में बेच दिया था। मुख्य आरोपी ने ये कहकर बैंक खाते का इस्तेमाल किया कि उसकी राशि आनी है और इसके बदले में वह युवक को एक हजार रुपये देगा।

साइबर क्राइम थाना फतेहाबाद प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश ने बताया कि पुलिस ने 18 जुलाई को जाखल मंडी निवासी महावीर प्रसाद की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी जाखल मंडी में गोयल मेडिकल हाल के नाम से दुकान है और उसके पास निजी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। उसके मोबाइल पर कॉल आई और फोन करने वाले ने कहा कि वह बैंक से बोल रहा है और उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का ऑफर है।
विज्ञापन


इसके बाद उसने उसके पास लिंक भेजा। जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसमें उसकी जानकारी भरी हुई थी। इसके बाद उसके पास ओटीपी आया, जैसे ही लिंक में यह ओटीपी डाला तो उसके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 635 रुपये कट गए। इस पर उसने अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें