फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव की मिट्टी से कबड्डी के मैदान तक चमका हसंगा का विनय

Sun, 04 Oct 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
​खिलाड़ी विनय।
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव हसंगा के 13 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी विनय ने अंडर-14 स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में ब्लॉक और जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा साबित की है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हसंगा की नौवीं कक्षा का छात्र विनय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी भाग ले चुका है।
विज्ञापन

विनय का लक्ष्य अब राज्य स्तर पर पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाना है। विनय पिछले दो वर्षों से कोच विकास खिचड़ के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रहा है। कबड्डी के प्रति रुचि ने उसे खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अभ्यास के दौरान वह खेल की तकनीक के साथ फिटनेस और कौशल सुधारने पर भी ध्यान देता है।
लगातार मेहनत और अनुशासन के चलते उसने स्कूली प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया है। विनय के पिता दर्शन सिंह भी बेटे की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए उसका उत्साह बढ़ाते हैं। परिवार के सहयोग से विनय का आत्मविश्वास मजबूत हुआ है। उसका मानना है कि कबड्डी में सफलता के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत जरूरी है।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद विनय का आत्मविश्वास बढ़ा है। अब वह पिछली प्रतियोगिताओं की कमियों को दूर कर आगामी मुकाबलों की तैयारी में जुटा है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर कबड्डी में आगे बढ़ रहा विनय क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें