-फोटो 79 : हरियाणा शूटिंग बॉल टीम के साथ हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल खत्री। स्रोत
बहादुरगढ़। हरियाणा की सीनियर लड़के-लड़कियों की की टीम 44वीं सीनियर नेशनल शूटिंग बाॅल चैंपियनशिप के लिए मालसिरश जिला सोलापुर महाराष्ट्र रवाना हो गई। यहां 9 से 11 जनवरी को प्रतियोगिता होगी। यह जानकारी एमेच्योर शूटिंग बॉल एसोसिएशन के संरक्षक जयप्रकाश कादयान ने दी।
उन्होंने बताया कि हरियाणा से लड़कों की टीम में राकेश, हितेन सिरसा से, कार्तिक फतेहाबाद से, सुरेश और मोनू हिसार से, रोबिन भिवानी से, कृष्ण और नितेश फरीदाबाद से, राहुल जून गुरुग्राम से, सुमित, नवदीप और जयप्रकाश झज्जर से हैं। इस टीम के मैनेजर मुकुल कुमार होंगे।
लड़कियों में शर्मिला हिसार से, तनु और मुस्कान करनाल से, सुमित, शर्मिला और आरती भिवानी से, सुनिधि, तनु, नेहा, दीपिका और अंशु झज्जर से, हीना रोहतक से खिलाड़ी शामिल हैं। टीम के कोच राजेश कुमार और मैनेजर सुमित हैं।