फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: फतेहाबाद पहुंचीं सैलजा, बोलीं- भाजपा के दिन लद गए, आने वाला समय हमारा है, सभी मिलकर काम करेंगे

Fri, 27 Sep 2024 03:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर एससी-बीसी का बैकलॉग भी भरा जाएगा। किसानों और सरपंचों पर भाजपा सरकार ने लाठियां बरसाई हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर एमएसपी का कानून बनेगा।
विज्ञापन
कुमारी सैलजा के साथ सेल्फी लेतीं छात्राएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा विधानसभा चुनाव में पहली बार प्रचार के लिए फतेहाबाद जिले में पहुंची। कुमारी सैलजा ने भूना में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने  कहा कि डबल इंजन की सरकार में भी जनता त्रस्त है। महिलाएं महंगाई के कारण त्रस्त हैं, महिलाओं की सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं है।

विज्ञापन


कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलिंडर दिया जाएगा। नौजवानों को नौकरियां दी जाएंगी। प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। मगर यह चुनावी घोषणा बनकर ही रह गई। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पाया।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि किसी को ऐसा सुनने को नहीं मिलेगा कि हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। आपकी सुनवाई के लिए हम बैठे हैं। भाजपा के दिन लद गए हैं। आने वाला समय हमारा है। सभी मिलकर काम करेंगे और जनता की सेवा करेंगे।
विज्ञापन


छात्राओं ने ली सेल्फी 
कुमारी सैलजा जनसभा में भाग लेने के लिए हेलीकॉप्टर में सवार होकर पहुंचीं। उनका हेलीकॉप्टर राजकीय महाविद्यालय के मैदान में उतरा। हेलीकॉप्टर से उतरकर जब वह गाड़ी में सवार होने लगी तो उससे पहले महाविद्यालय की छात्राओं में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। काफी छात्राओं ने कुमारी सैलजा के साथ सेल्फी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें