फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया से जाखल जा रही रोडवेज की कमाना के पास संतुलन बिगडने से खेतों में पलटी

विज्ञापन
पटली रोडवेज की बस। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया से जाखल जा रही हरियाणा रोडवेज की बस के कमाना मोड़ के पास खेत में पलट जाने से बस में सवार 45 में से करीब एक दर्जन सवारियां घायल हो गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बस के अंदर बैठी सवारियों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार हरियाणा रोडवेज की एक बस मंगलवार शाम 5.20 पर रतिया से जाखल जाने के लिए करीब 45 सवारियों को लेकर रवाना हुई थी कि रतिया से करीब 5 किलोमीटर दूर गांव कमाना मोड़ पर सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली को बचाने के चक्कर में बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस नीचे खेत में जा गिरी जिसके चलते बस में सवार लोगों ने शोर मचा दिया। बस के नीचे गिरने का धमाका सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला और उन्हें सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया घायलों में कासमपुर निवासी बस चालक गुरप्रीत सिंह, मूसा खेड़ा निवासी परिचालक लखविंदर सिंह के अलावा चांदपुरा निवासी संतोष रानी, मीना रानी, मनप्रीत कौर, कृष्ण, तेज कौर, बबनपुर निवासी गुरमीत कौर व उसके तीन बच्चे मनप्रीत कौर, सतनाम सिंह, निम्मी व सिवानी निवासी देवा जो अपनी बेटी को मिलने चांदपुरा जा रहे थे घायल हो गए। गनीमत यह रहे कि इस हादसे में जान माल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू कर दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें