फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा राजनीति: सीएम के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती पहुंचे फतेहाबाद, पदाधिकारियों की ली बैठकें

Mon, 02 Oct 2023 11:59 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती फतेहाबाद में दो दिवसीय प्रवास के तहत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा आगामी रणनीति को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए पुरजोर प्रयास किए जाने हैं।
विज्ञापन
पदाधिकारियों के साथ बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की टीम के सदस्य एवं चंडीगढ़ सचिवालय के उच्चाधिकारी मिशन 2024 को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर में लगातार धरातल पर उतरे हुए हैं। लगातार सीएमओ में तैनात राजनीतिक लोगों की ओर से बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती फतेहाबाद में दो दिवसीय प्रवास के तहत पहुंचे। उन्होंने स्थानीय रेस्ट हाऊस में भाजपा के जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की तथा संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा आगामी रणनीति को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए पुरजोर प्रयास किए जाने हैं। आम जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है। भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आम जनता तक पहुंच कर उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें और उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएं।

मंडल अध्यक्षों व कोर कमेटी के साथ भी की बैठक
भारत भूषण भारती ने भाजपा जिला कार्यालय में भी सभी मंडलों के अध्यक्षों व कोर कमेटी की बैठक ली तथा उन्हें सौंपी गई ड्यूटियों एवं कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनीं। कुछ समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। भारती ने दावा किया कि देश और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाएगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, रतिया विधायक लक्ष्मण नापा, जिला महामंत्री जगदीश शर्मा, मीडिया प्रभारी महेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिहाग, विस्तारक रमेश छिरंग, जिला सचिव अशोक जाखड़ सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इससे पहले प्रदेश संगठन मंत्री ने भी ली थी बैठक
इससे पहले भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने भी फतेहाबाद पहुंच कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी। लोकसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए अपना बूथ सबसे मजबूत रखने का नारा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें