फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हरियाणा पुलिस पर लगाया पंजाब की रसीद देने का आरोप

Sun, 12 Jan 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना में चालान की रसीद दिखाते अधिवक्ता राजीव गोयल।
विज्ञापन
टोहाना (फतेहाबाद)। अधिवक्ता राजीव गोयल ने यातायात पुलिस पर चालान काटकर पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) की रसीद देने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता ने डीजीपी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर आरोपी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता गोयल ने बताया कि वे 10 जनवरी को जाखल से टोहाना लौट रहे थे। टोहाना रेलवे स्टेशन के पास लगे नाके पर पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोका और वाहन के कागजात जांचे। आरोप है कि पुलिस ने गलत दिशा में गाड़ी चलाने का आरोप लगाकर 500 रुपये का चालान काट दिया। आरोप है कि चालान काटने के बाद पुलिस ने हरियाणा सरकार के बजाय पीआरटीसी की रसीद थमाई। गोयल ने पुलिसकर्मियों पर मानसिक उत्पीड़न कर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया है। इस मामले में 15 दिनों के भीतर कार्रवाई न होने पर उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने की चेतावनी दी है।
सरकार के निर्देशानुसार एडवोकेट राजीव गोयल का चालान नियमानुसार किया गया है। उसका शुल्क सरकार के खाते में जमा करवाया गया है, जिसे चालान नंबर से जांचा जा सकता है। चालान मशीन में कागज खत्म होने के कारण पंजाब रोडवेज बस का रोल लेकर चालान किए गए हैं। अब हरियाणा पुलिस के कागज रोल आ चुके हैं, उनका प्रयोग किया जाएगा। मैं शुक्रवार को गवाही पर था, इसलिए एसआई राजबीर के निर्देशन में चालान किए गए हैं। इसे बेवजह का मुद्दा बनाया जा रहा है। - दिलबाग सिंह, प्रभारी, यातायात पुलिस, टोहाना।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें