फतेहाबाद/टोहाना/रतिया। रतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मण नापा को 55160 जबकि कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह को 53944 वोट मिले। इसी प्रकार बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी बलवान सिंह को 1244, अकाली दल प्रत्याशी कुलविंद्र सिंह को 9965, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी प्रत्याशी परमजीत कौर 752, जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी मंजू बाला को 29909, आरएमपीआई प्रत्याशी सुखचैन को 485, हरियाणा लोकहित पार्टी प्रत्याशी सुदेशपाल पपला को 707, पीपीआई प्रत्याशी सुरजीत को 346, सीपीआई प्रत्याशी हैप्पी ग्रोहा को 533, निर्दलीय प्रत्याशी दलीप सिंह को 437, परमजीत कौर 450, संतोख सिंह को 675, सुरेंद्र कुमार को 1301, सोनू नायक को 754 जबकि नोटा के लिए 1086 वोट डाले गए।
फतेहाबाद विस अनुसार प्रत्याशियों को ये मिले वोट
फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दुडाराम को 77369 वोट मिले जबकि जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी डॉ. विरेन्द्र सिवाच को 74069 वोट मिले। इसी प्रकार से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी जिले सिंह को 3137, कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद सिंह को 20898, इंडियन नेशनल लोकदल प्रत्याशी सुमनलता को 2111, पीपीआई प्रत्याशी दौलतराम को 563, जय महाभारती पार्टी प्रत्याशी को राजेश कुमार को 316, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी लक्ष्य कुमार को 2493, निर्दलीय प्रत्याशी आत्म प्रकाश को 317, ख्याली राम को 474, गुलशन को 237, नफे सिंह को 363, रामस्वरूप को 333, विनोद कुमार को 501, सतबीर सिंह को 530 तथा नोटा के लिए 616 वोट डाले गए।
टोहाना विस में प्रत्याशियों को ये मिले वोट
टोहाना विधानसभा क्षेत्र में जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र बबली को 100752 वोट मिले जबकि भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सुभाष बराला को 48450 वोट मिले। इसी प्रकार से सीपीआई प्रत्याशी कामरेड जगतार सिंह को 1334, कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह को 16717, बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी बलजीत सिंह को 2593, इंडियन नेशनल लोकदल प्रत्याशी राजपाल सैनी को 1213, स्वराज इंडिया प्रत्याशी अंकित गिल को 637, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अजय कुमार को 1852, रानी लक्ष्मीबाई क्रांतिकारी पार्टी प्रत्याशी धर्मपाल शेर गिल को 537, भारतीय मानवाधिकार फेडरेल पार्टी प्रत्याशी नरेश कुमार को 128, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी प्रत्याशी भीम सिंह को 1087, निर्दलीय प्रत्याशी ईशान लिखा को 432, मामु राम को 176, मीना रानी को 84, राकेश कुमार 313, राजबीर सिंह को 213, विजय कुमार को 173, विजय कुमार जैन को 98, संदीप कुमार को 119 तथा नोटा के लिए 472 वोट डाले गए।