फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर का हार्डवेयर सही, साफ्टवेयर खराब

Fri, 23 Oct 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मात्र 20 मिनट योग करके हम अनगिनत असाध्य बीमारियों से मुक्त हो सकते हैं। स्थानीय विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए टोहाना में पहली बार कार्यक्रम करने पहुंचे स्वामी रामदेव का अभिनंदन किया।

इस मौके पर एसडीएम डॉ. जेके आभीर, डीडीपीओ राजेश खोथ, डीएसपी रविंद्र तोमर, पतंजलि योग समिति के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद थे।

टोहाना में कैंसर रोगी ज्यादा, योग प्राणायाम की जरूरत है यहां    
रामदेव ने कहा कि टोहाना क्षेत्र में कैंसर गंभीर रूप धारण कर चुका है। हर परिवार में कोई न कोई कैंसर रोगी है। यहां योग-प्राणायाम की ज्यादा जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे अब तक पूरी दुनिया में 20 करोड़ लोगों को योग करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में सामान्य बीमारियों का 100 लाख करोड़ का बाजार है।

सरकार की व्यायामशाला खोलने के फैसले की सराहना
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने हर गांव में योग एवं व्यायामशालाएं खोलने का सराहनीय फैसला लिया है। इससे प्रदेशवासी बीमारियों से बचेंगे और स्वस्थ जीवन का आनंद उठाएंगे। लोगों की बीमारियों पर लगने वाले बड़े बजट की बचत हम इसके माध्यम से कर सकते हैं।

बराला को बोले, हमारी पगड़ी की आप ही रख सकते लाज
रामदेव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को अपनी पगड़ी पहनाई और कहा कि हमारी पगड़ी की लाज आप ही रख सकते हैं। उन्होंने पतंजलि समिति के आजीवन सदस्यों को आशीर्वाद व भेंट दी।

योग करो तो करके दिखाउं नहीं तो क्यू देह तुड़ाऊं
पूरे कार्यक्रम के दौरान स्वामी रामदेव मजाकिया मूड में नजर आए। कुछ लोग जब मंच के सामने सुरक्षा बाक्स में घुसने लगे तो उन्होंने कहा कि चुपचाप बैठे रहना।

उन्होंने कहा कि ये हरियाणा के आदमी भी कसूते हो सैं। यो तो बाबा हरियाणै का आदमी सै इसलिए काबू कर ले सै। उनकी मजाकिया बातों पर जनता खूब हंसी और तालियां बजाई।

स्वामी रामदेव ने लोगों से पूछा कि यदि योग करो तो मैं करके दिखाऊं नहीं तो क्यू देह तुड़ाऊं।

प्राणायाम के साथ पतंजलि का भी किया प्रचार
कार्यक्रम के दौरान रामदेव ने योग व प्राणायाम करवाया। सामने योग कर रहे बच्चों को अपने पास मंच पर बुलाकर योग करवाया और उन्हें पतंजलि के उत्पाद उपहार में दिए।

उन्होंने आह्वान किया कि देसी खाना खाओ और दौड़ लगाओ। उन्होंने कहा कि बहुत लोगों के हार्डवेयर तो ठीक हैं लेकिन सॉफ्टवेयर में खराबी है। नियमित योग से उनके सॉफ्टवेयर भी ठीक हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि कइयों का तो पेट बाहर निकला हुआ है और नीचे भी लटका हुआ है। ऐसे लोगों को अपने आप पर दया करनी चाहिए।


जेड श्रेणी सुरक्षा, फिरभी घेरा तोड़कर युवक बाबा रामदेव तक पहुंचा
टोहाना में योग दीक्षा कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए बाबा रामदेव के सुरक्षा घेरे को तोड़कर एक अज्ञात शख्स बाबा रामदेव तक जा पहुंचा। सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और उक्त शख्स को गिरफ्तार कर ले गए।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी अभी इस बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। गौरतलब है कि बाबा रामदेव को केन्द्र सरकार की ओर से जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है। ब्लैक कैट कमांडो से घिरे रहने वाले बाबा रामदेव की सुरक्षा में सेंध लगने से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी नाखुश दिखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें