फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कम उम्र में मेहनत व लगन से बनाई कबड्डी में पहचान

Sun, 26 Oct 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
​खिलाड़ी खुशप्रीत।
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भूथनकलां की खुशप्रीत (13) ने कबड्डी खेल में अपनी मेहनत और लगन से खंडस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि गांव की अन्य लड़कियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है।
विज्ञापन

इतनी कम उम्र में कड़ी मेहनत से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। खुशप्रीत की माता कमलेश देवी ने बताया कि आजकल के बच्चे मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं, लेकिन उनकी बेटी सुबह शाम मैदान में अभ्यास कर रही है।
खुशप्रीत ने अपने गांव की लड़कियों और अन्य खिलाड़ियों को देखकर खेल में रुचि ली। शुरुआत में वह केवल शौक के लिए मैदान में जाती थी, लेकिन मेहनत और अनुशासन ने उसे एक बेहतरीन खिलाड़ी बना दिया।
विज्ञापन

हाल ही में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन के जरिए उसने स्वर्ण पदक जीता है। वह जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भी भाग ले चुकी है, हालांकि वहां उसे कोई पदक नहीं मिला।
खुशप्रीत ने बताया कि अब उसका सपना राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करना और एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बनना है। कोच प्रदीप ताखर का कहना है कि खुशप्रीत में कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास जैसी खूबियां हैं, जो उसे भविष्य में एक बड़ा खिलाड़ी बना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें